
Loading...

Loading...
Railway Board(RB)
Recruitment Year: 2026
Total Vacancies
1
Locations
All India
Last Date
18 Feb 2026
Posts
1
This circular from the Railway Board, Ministry of Railways, invites applications from eligible officers of the Indian Railways for filling the Group 'B' Gazetted ex-cadre post of OSD/Transport Planning in Level-8 (Pay Band 2, ₹9300-34800/- plus Grade Pay ₹4800/-, pre-revised) on a deputation basis. The notification specifies eligibility criteria based on service in lower levels and educational qualifications.
Eligible candidates must be officers of the Indian Railways holding analogous posts on regular basis, or with 3 years' service in Level-7 or 6 years' service in Level-6. They must hold a degree from a recognized university, have 5 years' experience in the Operating/Commercial Department, possess good knowledge of MS Office, English, and the Railway network.
18 Feb 2026
नोट 1 : इसी अथवा केंद्र सरकार के किसी अन्य संगठन अथवा विभाग में इस नियुक्ति से एकदम पहले धारित किसी अन्य संवर्ग-बाह्य पद पर प्रतिनियुक्ति की अवधि सहित प्रतिनियुक्ति की अवधि सामान्यतः पांच वर्ष से अधिक नहीं होगी। प्रतिनियुक्ति द्वारा नियुक्ति के लिए अधिकतम आयु सीमा आवेदन पत्र प्राप्त होने की अंतिम तारीख को 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। नोट 2 : जिन उम्मीदवारों नें, बोर्ड के दिनांक 04.11.2025 के समसंख्यक परिपत्र और दिनांक 25.11.2025 के समसंख्यक सूचना के द्वारा पूर्व की अधिसूचना के तहत पूर्व में आवेदन कर चुके हैं, उन्हें नए सिरे से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है और उनकी उम्मीदवारी भी उन उम्मीदवारों के साथ विचार की जाएगी जो नई अधिसूचना के तहत आवेदन करते हैं।
शैक्षिक अर्हता/अन्य पात्रता शर्तों को निर्धारित करने की तारीख उम्मीदवारों से आवेदन-पत्र प्राप्त होने की अंतिम तारीख होगी। इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के ध्यान में यह बात लायी जाए कि उन्हें बाद में किसी भी परिस्थिति में अपनी उम्मीदवारी वापस लेने की अनुमति नहीं होगी।
ऐसे अधिकारियों के नाम, जो उपर्युक्त विनिर्दिष्ट शर्तों के अनुसार पात्र हैं तथा जो विशेष कार्य अधिकारी/परिवहन योजना/ रेलवे बोर्ड के पद के लिए विचार किए जाने के इच्छुक हैं, वे उचित माध्यम से अपने नियोक्ता से यथोचित रूप से सत्यापित पिछले 5 वर्षों की अपनी वार्षिक कार्यनिष्पादन मूल्यांकन रिपोर्टों की प्रमाणित प्रतियाँ, नवीनतम डी एंड ए आर/ एसपीई/सर्तकर्ता किलयरेंस तथा सत्यनिष्ठा प्रमाणपत्र, पिछले दस वर्षों में अधिरोपित छोटी/बड़ी शास्तियों से संबंधित विवरण तथा संवर्ग स्वीकृति सहित अनुलग्नक-क पर संलग्न निर्धारित प्रोफार्मा में अधोहस्ताक्षरी को अग्रेषित करवाएं ताकि ये दस्तावेज़ इस रिक्त परिपत्र के जारी होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर कमरा सं. 536-ए, रेल भवन, रायसीना रोड, नई दिल्ली-110001 में पहुँच सकें। उल्लिखित निर्धारित तारीख के पश्चात् और बिना उचित माध्यम/अपेक्षित दस्तावेजों को प्राप्त आवेदनों को बिना देरी किए रद्द कर दिया जाएगा।
Last date to apply: 18 Feb 2026
Deputation Period
Application Method
Experience Required
Note On Previous Applicants